हमीरपुर में ट्रक-वैन की आपस में टक्कर के कारण चार लोगों की मौत

हमीरपुर में ट्रक-वैन की आपस में टक्कर के कारण चार लोगों की मौत

हमीरपुर में ट्रक-वैन की आपस में टक्कर के कारण चार लोगों की मौत
Modified Date: April 28, 2026 / 10:41 am IST
Published Date: April 28, 2026 10:41 am IST

हमीरपुर (उप्र), 28 अप्रैल (भाषा) हमीरपुर जिले में ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे मौदहा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर छिरका के पास हुई जब कुरारा से बारात लेकर महोबा जा रही एक वैन की गिट्टी से लदे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

उसने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे में वैन सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहन, आशीष, जितेंद्र और कमलेश को मृत घोषित कर दिया।

अन्य तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

भाषा सं जफर अविनाश खारी

खारी


लेखक के बारे में