फतेहपुर में गंगा नदी में डूबने से एक किशोरी सहित चार लोगों की मौत

फतेहपुर में गंगा नदी में डूबने से एक किशोरी सहित चार लोगों की मौत

फतेहपुर में गंगा नदी में डूबने से एक किशोरी सहित चार लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 7, 2022 6:04 pm IST

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), सात जून (भाषा) जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के मातिनपुर गांव में मंगलवार को गंगा नदी में नहाने गए सात लोगों में से एक किशोरी सहित चार लोगों की गहरी जलधारा में डूबने से मौत हो गयी। गोताखोर एक युवती और दो युवकों को सुरक्षित बचाने में कामयाब रहे।

फतेहपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र के मातिनपुर गांव में फैजान (20), मोहम्मद सैफ (20), जमनव (18), किशोरी सूफिया (13), अनस (22), मोहम्मद अनस (24) और युवती समरीन (20) मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गंगा नदी नहाने गए थे, जहां सभी गहरी जलधारा में डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि इनमें फैजान, मोहम्मद सैफ, जमनव और किशोरी सूफिया की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी, जबकि ग्रामीणों और गोताखोरों ने अनस, मोहम्मद अनस और युवती समरीन को सुरक्षित बचा लिया।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में