उत्तर प्रदेश के कन्‍नौज में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश के कन्‍नौज में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 27, 2024 / 04:29 PM IST,
    Updated On - February 27, 2024 / 04:29 PM IST

कन्नौज (उप्र) 27 फरवरी (भाषा) कन्नौज जिले के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम 18 वर्षीय युवक बच्ची को छिबरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी की।

पुलिस ने बताया कि बच्ची जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद, क्षेत्राधिकारी (नगर) कमलेश कुमार, तिर्वा की क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ प्रियंका बाजपेई ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल जाना। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

भाषा सं आनन्‍द खारी

खारी