(Apple September Event 2026/ Image Credit: Apple)
Apple September Event 2026: कल 9 सितंबर को Apple अपना सालाना सितंबर लॉन्च इवेंट (Apple September Event 2026) आयोजित करने जा रहा है। ‘Surprise and Shine’ नाम से होने वाला यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में आयोजित किया जाएगा। यह Apple के नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में पहला बड़ा प्रोटक्ट लॉन्च होगा। इवेंट में कंपनी के अपने नए iPhone और दूसरी डिवाइस पेश कर सकती है। सबसे खास बात यह है कि इस बार Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की भी घोषणा होने की चर्चा है।
Apple का कार्यक्रम 9 सितंबर को सुबह 10 बजे पैसिफिक टाइम के अनुसार (Apple September Event 2026) शुरू होगा, जो भारत में रात 10:30 बजे होगा। भारतीय यूजर्स इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए लाइव देख सकेंगे। इवेंट की स्ट्रीमिंग दुनियाभर में की जाएगी। इसे फोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य सपोर्टेड डिवाइस पर देखा जा सकेगा।
इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सबसे बड़े आकर्षण हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मॉडल में नया A20 Pro चिप मिल सकता है, जिसे 2nm तकनीक पर बनाया गया है। इससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद है। फोन में छोटा Dynamic Island और कैमरा से जुड़े कई अपग्रेड भी मिल सकते हैं। iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिए जाने की भी चर्चा है।
Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी इस इवेंट (Apple September Event 2026) में पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की संभावना जताई गई है। यह फोन बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ खुल सकता है और इसमें करीब 7.8 इंच की इनर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स के कारण इसकी कीमत भी सामान्य iPhone मॉडल से काफी ज्यादा हो सकती है।
iPhone के अलावा Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी लॉन्च हो सकती हैं। नई वॉच में हेल्थ फीचर्स और सिरेमिक एडिशन को लेकर भी चर्चाएं हैं। कंपनी AirPods 5 भी पेश कर सकती है। जिसमें हार्ट-रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Apple नए 7-इंच स्मार्ट होम हब, Apple TV 4K और HomePod mini के अपडेटेड मॉडल पर भी काम कर रहा है। हालांकि Apple ने अभी इन डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।