आय कर अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाला ठग गिरफ्तार
आय कर अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाला ठग गिरफ्तार
संभल (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) संभल पुलिस ने कथित रूप से आयकर अधिकारी बन कर एक कारोबारी से 24 लाख रुपये की मांग करने वाले एक ठग को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि नखासा थाने में सूचना दी गयी थी कि एक व्यक्ति आयकर अधिकारी होने का दावा कर रहा था तथा अख्तयारपुर तगा गांव में शीशपाल नामक कारोबारी को यह कहते हुए धमका रहा था कि उसके पास दो करोड़ रुपये का काला धन है।
विश्नोई ने बताया कि इस व्यक्ति ने शीशपाल को कहा था कि अगर वह कार्रवाई से बचना चाहता है तो उसे दो करोड़ का 12 प्रतिशत यानी 24 लाख रूपये दे दे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहित नामक इस फर्जी आय कर अधिकारी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से जाली आईडी कार्ड, आय कर विभाग का फर्जी पत्र एवं नोटिस बरामद किया है।
भाषा सं. सलीम
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


