फिरोजाबाद (उप्र), आठ जून (भाषा) फिरोजाबाद के रसूलपुर थानाक्षेत्र में पुलिस और आगरा के ‘एंटी नारकोटिक्स’ विभाग की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से आगरा ले जाए जा रहा लगभग 70 लाख रुपए का गांजा बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) रविशंकर प्रसाद ने बताया कि उड़ीसा के कटक से एक कैंटर में पेंट के डिब्बों के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा 102 किलो 66 ग्राम गांजा संयुक्त दल ने बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगरा, हाथरस एवं अन्य जनपदों में इस गांजा को पहुंचाया जाना था।
उन्होंने कहा कि गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लख रुपए है तथा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान हाथरस के सौरभ, विजय एवं सुभाष तथा उड़ीसा के चिरंजीवी एवं चंदन के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक व्यक्ति फरार है जिसकी तलाश जारी है ।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार