चेन्नई : Vijay Wife Divorce Withdrawal : तमिलनाडु के दिग्गज अभिनेता, ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के प्रमुख थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में एक राहत भरा मोड़ आया है। संगीता ने चेन्गलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है। पिछले कई महीनों से सुर्खियों में रहे इस हाई-प्रोफाइल मामले में याचिका वापस लिए जाने से दोनों के बीच सुलह के संकेत मिल रहे हैं, जिससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
संगीता सोरनालिंगम ने इस साल फरवरी में दायर याचिका में अभिनेता विजय पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। याचिका में दावा किया गया था कि विजय का एक अन्य अभिनेत्री के साथ संबंध था और उन्होंने संगीता को अपने सामाजिक और व्यावसायिक जीवन से अलग कर दिया था। इसके अलावा, याचिका में आवाजाही सीमित करने और मानसिक तनाव देने जैसे आरोप भी शामिल थे। हालांकि, 27 साल पुराने इस रिश्ते में अब दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है और अदालत से केस वापस ले लिया गया है।
आपको बता दें कि यूनाइटेड किंगडम के एक श्रीलंकाई तमिल कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली संगीता और विजय का विवाह 25 अगस्त 1999 को हुआ था। दोनों के दो बच्चे है। बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा हैं। संगीता हमेशा चकाचौंध और मीडिया की नजरों से दूर रहकर परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के लिए जानी जाती हैं।फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस होने के बाद लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है।
ये भी पढ़ें