Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath News / Image Source : FILE
गौतमबुद्धनगर : Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath News उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में चल रहे श्रमिकों के आंदोलन ने एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लेते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान आंदोलन के पीछे किसी बड़ी ‘साजिश’ की आशंका जताई थी, जिस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि अगर यह साजिश है, तो प्रदेश की खुफिया पुलिस क्या मुख्यमंत्री के साथ चुनाव प्रचार में व्यस्त थी जो उसे इसकी भनक तक नहीं लगी?
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर मजदूरों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन को नक्सलवाद से जोड़ना घोर निंदनीय है। उन्होंने लिखा कि अगर सरकार मजदूरों के जख्मों पर मलहम नहीं लगा सकती, तो उन पर नमक भी न छिड़के। सपा प्रमुख के अनुसार, भाजपा की कमीशनखोरी और बढ़ती महंगाई से जनता पहले से ही त्रस्त है, और ऐसे में मजदूरों पर अवांछित दोषारोपण करना पाप है।
अखिलेश यादव ने डबल इंज की सरकार को ‘ट्रबल इंजन’ करार देते हुए कहा कि भाजपा के नेता खुद भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने तंज कसा कि जनता जल्द ही इस सरकार के ‘इंजन’ के पुर्जे निकालकर उन्हें कबाड़खाने में भेज देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा से प्रदेश नहीं संभल रहा है, तो उन्हें खुद ही गद्दी छोड़ देनी चाहिए, वरना जनता उन्हें सत्ता से उतार देगी।
दरअसल मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग प्रदेश की शांति और समृद्धि को रोकने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं। सीएम ने आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार उद्यमियों को सुरक्षा और हर श्रमिक को पूर्ण संरक्षण प्रदान करेगी। उन्होंने कोविड काल का उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि कैसे डबल इंज की सरकार संकट के समय मजदूरों के साथ खड़ी रही थी।
इन्हे भी पढ़ें:-