बलिया में बच्ची से बलात्कार, पड़ोस में रहने वाला आरोपी पकड़ा
बलिया में बच्ची से बलात्कार, पड़ोस में रहने वाला आरोपी पकड़ा
Ballia rape case news hindi
बलिया (उत्तर प्रदेश), 23 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सात साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 सितंबर की है। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसे मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राम करन नैय्यर ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर बुधवार रात आरोपी लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है। उसने अपने बयान में कहा है कि वह 20 सितंबर को दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में आरोपी उससे मिला तथा उसे पैसे का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
भाषा सं सलीम मनीषा गोला
गोला

Facebook


