ईडी ने 450 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में उप्र, दिल्ली और पंजाब में छापे मारे

ईडी ने 450 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में उप्र, दिल्ली और पंजाब में छापे मारे

ईडी ने 450 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में उप्र, दिल्ली और पंजाब में छापे मारे
Modified Date: July 24, 2026 / 09:55 am IST
Published Date: July 24, 2026 9:55 am IST

लखनऊ, 24 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 450 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ‘संतोष ओवरसीज लिमिटेड’ नामक कंपनी, इसके प्रवर्तकों और इससे संबंधित इकाइयों के खिलाफ जांच के तहत राष्ट्रीय राजधानी और दो राज्यों में आठ परिसरों पर छापे मारे।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की यह जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक मामले से संबद्ध है, जो बैंकों के संघ से प्राप्त 450 करोड़ रुपये के ऋण में कथित धोखाधड़ी से संबंधित है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि ऋण की राशि को फर्जी बिल और अन्य वित्तीय लेनदेन के जरिये मुखौटा कंपनियों, फर्जी प्रविष्टियां उपलब्ध कराने वाले संचालकों (हवाला कारोबारियों) तथा संबंधित कंपनियों के नेटवर्क में भेजकर कई स्तरों पर घुमाया गया, ताकि उसके मूल स्रोत को छिपाया जा सके।

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में