रेलवे स्टेशन के पास मिला लड़की का शव

रेलवे स्टेशन के पास मिला लड़की का शव

रेलवे स्टेशन के पास मिला लड़की का शव
Modified Date: August 2, 2026 / 01:07 pm IST
Published Date: August 2, 2026 1:07 pm IST

बुलंदशहर (उप्र), दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ककोड़ क्षेत्र में वैर रेलवे स्टेशन के पास करीब 12 साल की एक लड़की का शव बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र स्थित वैर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम 12 साल की एक बच्ची का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सिंह ने बताया कि बच्ची शुक्रवार दोपहर से लापता थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों से मुलाकात करके उन्हें आश्वस्त किया कि घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में