Seoni Principal Farewell Video: शादी नहीं, सरकारी स्कूल की विदाई थी, दूल्हे की तरह घोड़े पर निकले प्राचार्य, बैंड-बाजे की धुन पर जमकर थिरके छात्र और ग्रामीण..देखें वायरल वीडियो
Seoni Principal Farewell Video: शादी नहीं, सरकारी स्कूल की विदाई थी, दूल्हे की तरह घोड़े पर निकले प्राचार्य, बैंड-बाजे की धुन पर जमकर थिरके छात्र और ग्रामीण..देखें वायरल वीडियो
Seoni Principal Farewell Video: शादी नहीं, सरकारी स्कूल की विदाई थी, दूल्हे की तरह घोड़े पर निकले प्राचार्य, बैंड-बाजे की धुन पर जमकर थिरके छात्र और ग्रामीण..देखें वायरल वीडियो Photo Creadit: IBC24 File
- सिवनी में सरकारी स्कूल के प्राचार्य को घोड़े पर बैठाकर दी गई शाही विदाई
- बैंड-बाजे की धुन पर छात्र, अभिभावक और ग्रामीणों ने किया जमकर डांस
- फूलों की वर्षा, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर भावुक माहौल में किया सम्मान
सिवनी/एमपी। Seoni Principal Farewell Video: अक्सर बैंड-बाजा और डांस किसी शादी या बारात में देखने को मिलता है, लेकिन एमपी के सिवनी जिले में यह नज़ारा एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य की विदाई में देखने को मिला। शासकीय हाईस्कूल बांकी के सेवानिवृत्त प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को ऐसी सम्मानजनक विदाई दी गई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
घोड़े पर निकली सम्मान यात्रा, गांव ने फूल बरसाकर किया स्वागत (MP School News)
Seoni Principal Farewell Video बैंड-बाजे की धुन पर छात्र, अभिभावक, शिक्षक और ग्रामीण जमकर थिरके। इसके बाद प्राचार्य को घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में सम्मानपूर्वक विदाई यात्रा निकाली गई। जगह-जगह फूल बरसाए गए और लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। वर्षों तक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक के प्रति यह सम्मान देखकर माहौल भावुक भी हो गया। प्राचार्य का अभिभावकों सहित स्टॉफ ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया, वहीं विद्यार्थियों ने अपने प्रिय प्राचार्य को नम आंखों से विदा किया। सिवनी से सामने आई यह तस्वीर बता रही है कि एक सच्चा शिक्षक सेवानिवृत्त जरूर होता है, लेकिन लोगों के दिलों से कभी विदा नहीं होता।
देखें वीडियो (School Farewell Video)
ये भी पढ़ें
- Janjgir-Champa Headmaster Viral Video: पेंट उतारकर हेडमास्टर कर रहा था ये घिनौना काम.. पैरेंट्स के शिकायत पर गिरफ्तार, आप भी देखें कलयुगी टीचर का वीडियो..
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- Sunday School Open News Today: आज से अब हर रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, जानिए वजह

Facebook


