Raipur Exam Centre News: रायपुर एग्जाम सेंटर में मचा बवाल, दूसरे जिले से परीक्षा देने आई छात्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

Raipur Exam Centre News: रायपुर एग्जाम सेंटर में मचा बवाल, दूसरे जिले से परीक्षा देने आई छात्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

Raipur Exam Centre News: रायपुर एग्जाम सेंटर में मचा बवाल, दूसरे जिले से परीक्षा देने आई छात्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

Raipur Exam Centre News | Photo Credit: AI

Modified Date: August 2, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: August 2, 2026 12:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • परीक्षा केंद्र में बवाल
  • छात्रा को एंट्री ना देने की वजह से हुआ हंगामा
  • जल संसाधन विभाग की परीक्षा देने बलौदा बाजार से पहुंची थी स्टूडेंट

रायपुर: Raipur Exam Centre News राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक परीक्षा सेंटर में रविवार को हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक छात्रा को परीक्षा केंद्र (Raipur Exam Candidate) में प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके बाद छात्रा और केंद्र के कर्मचारियों के बीच बहस हो गई।

Raipur Exam Centre News मिली जानकारी के अनुसार, आज जल संसाधन विभाग की परीक्षा चल रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा देने के लिए बलौदा बाजार से पहुंची हुई थी। इसी दौरान परीक्षा केंद्र में ड्रेस कोड और निर्धारित समय (टाइमिंग) को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते छात्रा और केंद्र के कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया और विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि छात्रा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।