Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में वॉर्डन ने लगवाया कैमरा, खास वजह से रिकॉर्ड कर रही थी छात्राओं का प्राइवेट वीडियो, रिकॉर्डिंग हुआ वायरल

Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में वॉर्डन ने लगवाया कैमरा, खास वजह से रिकॉर्ड कर रही थी छात्राओं का प्राइवेट वीडियो, रिकॉर्डिंग हुआ वायरल

Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में वॉर्डन ने लगवाया कैमरा, खास वजह से रिकॉर्ड कर रही थी छात्राओं का प्राइवेट वीडियो, रिकॉर्डिंग हुआ वायरल

Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में वॉर्डन ने लगवाया कैमरा, खास वजह से रिकॉर्ड कर रही थी छात्राओं का प्राइवेट वीडियो, रिकॉर्डिंग हुआ वायरल / Image : Viral Video

Modified Date: September 10, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: September 10, 2026 5:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिलने से हड़कंप
  • कई छात्राओं के बाथरूम में होने के वीडियो मिलने की बात सामने आई
  • वार्डेन ने गंदगी फैलाने वाली छात्राओं की पहचान के लिए मोबाइल रखने की बात कही

गोरखपुर: Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video शहर के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बाथरूम से मेबाइल छिपाकर रखा गया था जिसका कैमरा चालू हालत में पाया गया है। बाथरूम में मोबाइल लगे होने की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

वॉर्डन ने बाथरूम में लगवाया कैमरा

Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video मिली जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह ही छात्रा बाथरूम गई तो उसकी नजर वहां लगे मोबाइल पर गई। मोबाइल फोन का कैमरा चालू था और उसका रुख हायलेट की तरफ था। छात्रा ने पहले अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाया और अन्य छात्राओं को जानकारी दी। मोबाइल फोन की जांच में पांच-छह छात्राओं के बाथरूम में होने के वीडियो मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने बताया कि कैमरा सैनिटरी पैड डस्टबिन के बाहर फेंकने वाली छात्राओं की पहचान के लिए रखा था।

इस वजह से लगाया गया कैमरा

इसके बाद छात्राओं ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। कुछ छात्राओं ने वीडियो अपने मोबाइल में भी सुरक्षित कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर महिला वार्डेन से पूछताछ की गई। वार्डेन ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में इस्तेमाल किए गए पैड इधर-उधर फेंकने से गंदगी होती थी। इसी का पता लगाने के लिए रात 10 बजे मोबाइल फोन को रिकार्डिंग मोड में रख दिया था। हालांकि पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ वीडियो डिलीट किए। छात्राओं के मोबाइल से भी वीडियो हटवाए गए।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"