गोरखपुर, 19 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले स्थित एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक शौचालय के टिन शेड पर एक व्यक्ति का निर्वस्त्र मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग से करीब 20 मीटर दूर गगहा थानाक्षेत्र के रावतपुर गांव में यह शव मिला।
पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब राजेंद्र यादव नाम का व्यक्ति सुबह शौच के लिए शौचालय गया, जहां उसने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ऋषभ यादव (32) के रूप में हुई है, जो रावतपुर का ही रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दिनेश कुमार पुरी, क्षेत्राधिकारी (बांसगांव) अनुज सिंह और थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की गयी।
पुलिस के मुताबिक, साक्ष्य की तलाश में मदद के लिए श्वान दस्ते को भी लगाया गया।
पुलिस ने बताया कि मौके से करीब 25 मीटर दूरी पर एक पेड़ के पास जींस पैंट और टी शर्ट मिली है, जो मृतक की प्रतीत होती है।
भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र