CM Yogi Janta Darshan: इलाज से लेकर पेंशन तक.. लोगों की समस्याओं का सीएम योगी ने तुरंत किया निराकरण, अफसरों से बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Ads

इलाज से लेकर पेंशन तक.. लोगों की समस्याओं का सीएम योगी ने तुरंत किया निराकरण, CM Yogi Janta Darshan Program in Gorakhnath Temple

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 03:34 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 03:58 PM IST

गोरखपुर: CM Yogi Janta Darshan Program उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ में लोगों की फरियाद पर सुनवाई करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाया जाए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास, इलाज, बेटियों की शिक्षा और विवाह से लेकर निराश्रितों तथा बुजुर्गों की पेंशन तक, सरकार की अनेक योजनाएं समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित हैं और सभी पात्र लोगों से आवेदन कराकर योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

CM Yogi Janta Darshan Program उन्होंने जरूरतमंदों को आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक ढंग से किया जाए। जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के उच्चस्तरीय उपचार का अनुमानित व्यय (एस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराया जाए।

बयान के अनुसार, जनता दर्शन में जौनपुर से आई एक महिला ने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) पर फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि कोई दबंग किसी की भूमि पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ेंः-