Gorakhpur Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई तीन लोगों की सांसे, इतने लोग गंभीर रूप से हुए घायल, भीषण हादसे के बाद मची चीख-पुकार
Gorakhpur Road Accident News: गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
Gorakhpur Road Accident News//Photo Credit: IBC24
- गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर हुई मौत।
- भीषण सड़क हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Gorakhpur Road Accident News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब राजमार्ग पर एक नीलगाय से बचने की कोशिश में एक ‘बोलेरो’ गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई, (Gorakhpur Road Accident News) फिर विपरीत लेन में चली गई और लगभग 100 मीटर तक फिसलने के बाद एक खड़ी रोड रोलर से जा टकराई।
रोड रोलर से टकराई बोलेरो
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा आगे की सीट पर बैठे विजय नारायण तिवारी (65) का शव टूटी हुई खिड़की से बाहर लटका हुआ मिला, जबकि उन्नति तिवारी (18) और शिवम तिवारी (20) गाड़ी के अंदर फंसे रह गए और उनकी सांस थम गई। (Gorakhpur Road Accident News) पुलिस के अनुसार यह परिवार गोरखपुर जिले के कौड़ीराम में हरिखोरा में एक धार्मिक समारोह और भोज में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। नित्यानंद तिवारी ने बताया कि उनके पिता विजय नारायण, उनकी पत्नी साधना (35), भतीजी उन्नति (18), रिश्तेदार नर्मदा (70), भांजा शिवम (20) और शशांक पांडे बोलेरो गाड़ी से लौट रहे थे तथा कोठा निवासी अनिल त्रिपाठी (21) गाड़ी चला रहा था।
मृतकों के शव भेजे गए पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस के अनुसार, मझगांवा पुल के पास अचानक राजमार्ग पर एक नीलगाय आ गई तथा उसे बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बचाव दल ने घायलों – साधना, शशांक, नर्मदा और चालक अनिल को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। (Gorakhpur Road Accident News) गगहा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजकुमार सरोज ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। एसएचओ ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sidhi Suicide Case: इस सरकारी दफ्तर के परिसर में फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Tamil Nadu CM Oath Ceremony: टीवीके सरकार के शपथ में पहुंचेंगे राहुल गांधी.. DMK के साथ गठबंधन तोड़कर विजय को दिया समर्थन, देखे किन दलों का मिला साथ
- Chakubaji In Raipur: राजधानी के इस इलाके में वकील पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, नाजुक हालत में इलाज जारी

Facebook


