Sidhi Suicide Case: इस सरकारी दफ्तर के परिसर में फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sidhi Suicide Case: इस सरकारी दफ्तर के परिसर में फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sidhi Suicide Case: इस सरकारी दफ्तर के परिसर में फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sidhi Suicide Case/Image Source: IBC24 File

Modified Date: May 8, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: May 8, 2026 10:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उद्यानिकी विभाग कार्यालय के पीछे पेड़ से लटका मिला महिला का शव
  • सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी

सीधी। Sidhi Suicide Case: जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उद्यानिकी विभाग के कार्यालय के पीछे एक महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, उद्यानिकी विभाग के ऑफिस के पीछे स्थित बगिया में कटहल के पेड़ पर एक अज्ञात महिला का शव फंदे से लटका मिला। दोपहर के समय जब विभाग के कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर शिनाख्तगी का प्रयास किया है, लेकिन शिनाख्त न हो पाने पर शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है, और मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है वही शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में