BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gorakhpur Railway Guard Incident: रेलवे गार्ड की फटी पैंट, अफसर बोला– ऐसे ही करो ड्यूटी ! फिर जो हुआ वो जानकर चौंक जाएंगे

रेलवे गार्ड की फटी पैंट, अफसर बोला– ऐसे ही करो ड्यूटी…Gorakhpur Railway Guard Incident: Railway guard’s pants torn, officer said- do your

Gorakhpur Railway Guard Incident | Image Source | IBC24

Gorakhpur Railway Guard Incident | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 18 May 2025 | 8:54 amModified: 18 May 2025 | 8:54 am

गोरखपुर: Gorakhpur Railway Guard Incident:  रेलवे में मानव संसाधन प्रबंधन और कर्मचारियों की सुविधाओं को लेकर एक विचित्र और चर्चा का विषय बन चुकी घटना सामने आई है। गोरखपुर में एक रेल गार्ड की ड्यूटी के दौरान पैंट फटने के बावजूद छुट्टी न मिलने और उसे मजबूरी में हाफ पैंट पहनकर लॉबी में साइन ऑन करने की घटना ने रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी और असंतोष पैदा कर दिया है।

Read More : Finland Helicopter Crash: रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा! हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर, क्रैश के बाद सभी लोगों की दर्दनाक मौत

Gorakhpur Railway Guard Incident:  यह मामला गुरुवार रात का है जब एक रेल गार्ड छपरा से मालगाड़ी के साथ ड्यूटी कर गोरखपुर लौटे। शुक्रवार सुबह जब वह दोबारा ड्यूटी पर जाने वाले थे तभी उनकी पैंट फट गई। इसके बाद गार्ड ने ड्यूटी में असमर्थता जताते हुए क्रू कंट्रोल को एक मेमो दिया और छुट्टी की मांग की। हालांकि उनकी इस अपील को दरकिनार करते हुए क्रू कंट्रोल की ओर से उसी मेमो पर यह निर्देश लिख दिया गया कि सहायक परिचालक प्रबंधक के निर्देशानुसार आपको फटी पैंट में ही ड्यूटी करनी होगी।यह आदेश पढ़कर गार्ड हैरान रह गए लेकिन मजबूरी में उन्होंने हाफ पैंट पहन कर लॉबी में साइन ऑन किया।

Read More : Bhopal Restaurant GST: राजधानी में रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ा फैसला! पानी की बोतल पर एक रुपए जीएसटी, 8000 रुपए चुकाने का आदेश

Gorakhpur Railway Guard Incident:  साइन ऑन के बाद गार्ड को जिस मालगाड़ी के साथ रवाना होना था वह लगभग एक घंटे लेट थी। इस दौरान उन्होंने बाजार जाकर एक दुकान से नई पैंट खरीदी और फिर उसे पहनकर गाड़ी में सवार हुए। इस पूरे मामले को लेकर गार्ड्स के बीच भारी रोष है। उनका कहना है कि रेलवे में यूनिफॉर्म और सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण माने जाते हैं। एक तरफ तो फटी या ढीली पैंट को सुरक्षा में कमी माना जाता है वहीं दूसरी ओर जब पैंट फट गई तो गार्ड को ड्यूटी पर भेजना न केवल असंवेदनशीलता है बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी है।

Read More : India Bangladesh Trade: भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, इन वस्तुओं के आयात के लिए लगाया प्रतिबंध, जानिए अब क्या होगा व्यापार नियम 

Gorakhpur Railway Guard Incident:  गार्ड्स ने उदाहरण देते हुए कहा कि फरवरी 2023 में एक आदेश के तहत सहायक परिचालक प्रबंधक ने गार्ड की ढीली पैंट को ‘रेल सुरक्षा के लिहाज से अनुचित’ बताया था जिसके बाद कई कर्मचारियों ने अपनी पैंट टेलर से टाइट करवाई थी। ऐसे में अब फटी पैंट में ड्यूटी करने का आदेश दिया जाना नीति और व्यवहार, दोनों के लिहाज से गलत है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह एक घटना है जिसमें गोरखपुर में एक रेल गार्ड की ड्यूटी से पहले पैंट फट गई, लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी गई और फटी या हाफ पैंट में ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gorakhpur Railway Guard Incident: Railway guard's pants torn

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm