उप्र : मथुरा में बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

उप्र : मथुरा में बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

उप्र : मथुरा में बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत
Modified Date: September 14, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: September 14, 2026 9:11 pm IST

मथुरा (उप्र), 14 सितंबर (भाषा)उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मथुरा-वृन्दावन रोड पर स्थित वात्सल्य ग्राम के समीप हुआ।

वृन्दावन के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक निजी बस बरेली से आए 56 श्रद्धालुओं को उतार कर वापसी के लिए मुड़ रही थी। तभी वात्सल्य ग्राम के समीप अक्रूर गांव निवासी किशन निषाद (42) अपनी सब्जी की दुकान पर जाते समय सुबह करीब 8:20 बजे बस की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मथुरा-वृन्दावन रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सीओ ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है तथा चालक लालू शर्मा को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज


लेखक के बारे में