Gratuity Hike News: OPS की उम्मीद में बैठे कर्मचारियों को बड़ी सौगात, BJP सरकार खत्म कर दी रिटायरमेंट के बाद की चिंता, लाखों रुपए का होगा फायदा

Gratuity Hike News: OPS की उम्मीद में बैठे कर्मचारियों को बड़ी सौगात, BJP सरकार खत्म कर दी रिटायरमेंट के बाद की चिंता, लाखों रुपए का होगा फायदा

Gratuity Hike News: OPS की उम्मीद में बैठे कर्मचारियों को बड़ी सौगात, BJP सरकार खत्म कर दी रिटायरमेंट के बाद की चिंता, लाखों रुपए का होगा फायदा

Gratuity Hike Govt employees | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 17, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: March 17, 2026 3:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूपी सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख रुपये कर दी
  • पहले यह सीमा 20 लाख रुपये थी, जिसे अब राज्यकर्मियों के बराबर किया गया
  • लगभग ढाई लाख शिक्षक और कर्मचारी इस फैसले से लाभान्वित होंगे

नई दिल्ली: Gratuity Hike News शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार ने माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को ग्रेच्युटी 25 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने राज्यकर्मियों की भांति एडेड एवं परिषदीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा राशि बढ़ा दी है। इससे प्रदेश के ढाई लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।

Gratuity Hike Govt employees दरअसल, यूपी के योगी सरकार ने एडेड एवं परिषदीय सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 25 लाख रुपये करने पर सहमति दे दी है। शासनादेश में बताया गया है कि पूर्व में 7 मई 2017 को जारी आदेश के तहत 60 वर्ष की आयु के विकल्प पर सेवानिवृत्ति और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये निर्धारित थी। लेकिन अब योगी सरकार के इस फैसले के बाद ग्रेच्युटी 25 लाख रुपए कर दी है। दो वर्ष पूर्व दो जुलाई 2024 को राज्य कर्मियों की अधिकतम ग्रेच्युटी की सीमा वृद्धि 25 लाख की गई है।

लगातार हो रही थी मांग

आपको बता दें कि साल भर से शिक्षकों की ग्रेच्यूटी को राज्यकर्मियों के बराबर करने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद अब योगी सरकार ने ऐलान किया है। सरकार ने अब इस एडेड एवं परिषदीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा राशि बढ़ाने की सहमति दे दी है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।