हिप्र : हमीरपुर जिला परिषद के बीड़-बगेहड़ा वार्ड में भाजपा को मिली जीत
हिप्र : हमीरपुर जिला परिषद के बीड़-बगेहड़ा वार्ड में भाजपा को मिली जीत
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 30 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के उम्मीदवार प्रवीण कुमार ने सोमवार को हमीरपुर जिले के सुजानपुर ब्लॉक के बीड़-बगेहड़ा वार्ड से जीत दर्ज की।
इस सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था। प्रवीण कुमार ने कांग्रेस पार्टी के प्यार चंद को 41 मतों से हराया।
हाल ही में हुए उपचुनाव में सुजानपुर सीट से विधायक चुने जाने के बाद कांग्रेस के रंजीत राणा ने यह सीट खाली कर दी थी।
रंजीत राणा ने उपचुनाव में भाजपा के राजेंद्र राणा को हराया था।
भाजपा ने पार्टी और उसके उम्मीदवार में विश्वास जताने के लिए बीड़-बगेहड़ा वार्ड के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि मतदाताओं का कांग्रेस में विश्वास खत्म हो गया है।
भाषा
शुभम धीरज
धीरज
लेखक के बारे में
Web Title: हिप्र : हमीरपुर जिला परिषद के बीड़-बगेहड़ा वार्ड में भाजपा को मिली जीत
HAMIRPUR
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm