Bride Groom Suhagrat News: दुल्हन की डिमांड पर दूल्हे ने खुद बुलाया आशिक को, सुहागरात में हुई ऐसी घटना पूरा परिवार है दहशत में / Image: AI Generated
हापुड़: Bride Groom Suhagrat News आधुनिकता के इस दौर में रिश्ते टूटने की खबरें तेजी से सामने आ रही है। हैरानी की बता तो है कि शादी के कुछ ही दिन बाद पति-पत्नी अलग हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सामने आया है, जहां दुल्हन ने सुहागरात पर ही दूल्हे को धमकी दे डाली। दुल्हन की धमकी से डरे सहमे पति ने दुल्हन के आशिक को बुलाया और उसके साथ भेज दिया। फिलहाल मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Bride Groom Suhagrat News मिली जानकारी के अनुसार 9 दिन पहले हापुड़ निवासी एक युवक की शादी हाल ही में मेरठ निवासी युवती से हुई थी। दोनों परिवार ने धूमधाम से शादी की रस्मों को अदा किया है और दुल्हन को मेरठ से विदा करके हापुड़ आ गए। यहां सुहागरात पर ही नवविवाहिता ने कह दिया कि वह किसी और की अमानत है, अगर हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी। यह सुनते ही पति हैरान रह गया। नवविवाहिता के परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं की। आखिरकार शादी के तीन दिन बाद पति ने युवती के प्रेमी को बुलाया और उसे युवती को सौंप दिया। शुक्रवार को युवक और उसका पिता महिला थाने पहुंचे और पूरा वाकया बताते हुए भविष्य में उनके साथ कोई घटना न हो इसे लेकर गुहार लगाई।
महिला थाने में शुक्रवार को पहुंचे युवक के पिता ने बताया कि मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी, उनके बेटे से 25 जून 2026 को हुई थी। महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में युवती के पति ने बताया कि सुहागरात में ही दुल्हन ने उससे कह दिया कि वह किसी और की अमानत है और उस पर सिर्फ उसी का हक है। इसके बाद से वह लगातार फोन पर किसी से पूरे परिवार के सामने बात करती थी। नवविवाहिता ने धमकी दी कि अगर उसको हाथ लगाया तो वह हत्या करा देगी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि इस बारे में जब युवती के परिजनों को फोन पर बताया तो उन्होंने कह दिया कि हमारी बेटी को यहां छोड़ जाओ। युवक पक्ष के लोगों ने इस तरह भेजने से मना कर दिया। युवक ने बताया कि 25 जून को शादी हुई और 28 जून को उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
इस मामले में महिला थाना प्रभारी ने बताया कि युवती किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी, जबकि परिजनों ने शादी हापुड़ में करा दी। भविष्य में कोई घटना न हो, इसके लिए युवक ने थाने पहुंचकर सूचना दी। युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। दोनों पक्षों का मामला शांति से निपट गया है।