IPS Charu Nigam Viral Post: महिला एसपी ने अपने ट्रांसफर के खिलाफ जाहिर की नाराजगी.. हेडक्वार्टर छोड़ते हुए लिखा, ‘प्रेग्नेंसी के बावजूद मैं ज़िले का काम संभालने में पूरी तरह सक्षम थी’ ..

सुल्तानपुर की पूर्व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने तबादले के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

IPS Charu Nigam Viral Post: महिला एसपी ने अपने ट्रांसफर के खिलाफ जाहिर की नाराजगी.. हेडक्वार्टर छोड़ते हुए लिखा, ‘प्रेग्नेंसी के बावजूद मैं ज़िले का काम संभालने में पूरी तरह सक्षम थी’ ..

IPS Officer Charu Nigam Viral Post || Image- bureaucratsmagazine FILE

Modified Date: August 25, 2026 / 05:17 pm IST
Published Date: August 25, 2026 5:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चारु निगम ने तबादले पर जताई नाराजगी
  • गर्भावस्था को कमजोरी नहीं, ताकत बताया
  • सुल्तानपुर में 197 दिन काम करने का जिक्र

लखनऊ: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया गया था। सरकार ने नौ जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षकों का अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर कर दिया था। (IPS Officer Charu Nigam Viral Post) सरकार ने मेरठ के चर्चित एसएसपी अविनाश पांडेय को पनिश करते हुए उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इस तबादले के बाद ज्यादातर अफसरों ने ने पदस्थापना स्थलों में अपनी आमद दे दी है लेकिन इस बीच सुल्तानपुर की एसपी रही चारु निगम ने खुद को जिले से हटाए जाने अपर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। सूत्रों की माने तो आईपीएस चारु निगम इन दिनों प्रेग्नेंट है और इसी आधार पर उनका किया गया।

क्या लिखा IPS चारु निगम ने?

एसपी चारु निगम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “मैं आज सुल्तानपुर छोड़ रही हूँ और यह बात रिकॉर्ड में रखना चाहती हूँ कि, मातृत्व कोई कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है।” उन्होंने आगे लिखा, “मैंने गर्भावस्था के बावजूद सुल्तानपुर में 197 दिन बिताये और मैं जिले को सँभालने के लिए पूरी तरह से सक्षम थी।” (IPS Officer Charu Nigam Viral Post) इस तरह चारु निगम के इस पोस्ट को उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानें किन अफसरों का हुआ था ट्रांसफर

गौरतलब है कि सुल्तानपुर एसपी चारु निगम को हटा कर उनका तबादला यूपी 112 लखनऊ में पुलिस अधीक्षक पद भेज दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। विनीत जायसवाल अभी तक गोंडा एसपी पद पर काम कर रहे थे। उनकी जगह पर बिजनौर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात अभिषेक झा का तबादला कर गोंडा का एसपी बनाया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसी तरह संभल के चर्चित 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई को सँभल पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर बिजनौर का एएससपी बनाया गया है। विकास चंद्र त्रिपाठी को पहली बार कप्तानी मिली है उन्हें संभल का एसपी बनाया गया है। साल 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को बलराम पर एसपी से ट्रांसफ़र कर उन्हें झांसी के नए एसएसपी बनाया गया है। (IPS Officer Charu Nigam Viral Post) विकास चंद्र त्रिपाठी को एसपी संभल बनाया गया है वो अभी बाराबंकी पुलिस अधीक्षक पद पर थे। वहीं आईपीएस अधिकारी मार्तंड प्रकाश सिंह को एसपी बलरामपुर बनाया गया है। वो अभी हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे। नीचे देखें पूरे लिस्ट..

Image

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown