प्रतापगढ़ में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: May 20, 2026 / 12:13 am IST
Published Date: May 20, 2026 12:13 am IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 19 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) की प्रयागराज इकाई के संयुक्त अभियान के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की हेरोइन बरामद की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए देल्हूपुर क्षेत्र में बकुलही नदी के पुलिया के पास पुलिस और एएनटीएफ के जवानों की एक टीम ने रिजवान-उर-रहमान नामक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि बाराबंकी जिले के रहने वाले रहमान की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 503.6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिसने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में