Raksha Bandhan Free Bus: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, 29 अगस्त तक मिलेगी ये सुविधा, मुख्यमंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Raksha Bandhan Free Bus: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, 29 अगस्त तक मिलेगी ये सुविधा, मुख्यमंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Raksha Bandhan Free Bus: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, 29 अगस्त तक मिलेगी ये सुविधा, मुख्यमंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Raksha Bandhan Free Bus | Photo Credit: AI

Modified Date: August 24, 2026 / 08:22 am IST
Published Date: August 24, 2026 8:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा
  • एक सहयोगी के साथ सुविधा
  • धार्मिक स्थलों पर विशेष व्यवस्था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर राज्य में महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा (Raksha Bandhan Free Bus) के समय में वृद्धि की है। उन्होंने रविवार को घोषणा की कि अब यह निशुल्क यात्रा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने तथा त्योहार के लिए महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन के दृष्टिगत परिवहन निगम/विभाग, नगर विकास, पुलिस, यातायात विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के दृष्टिगत नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निजी बसों, ऑटो और टैक्सी चालकों के भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ समन्वय बैठक की जाए। उन्होंने त्योहारों के दौरान प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष यातायात प्रबन्धन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मथुरा-वृन्दावन, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, विंध्याचल-मिर्जापुर और गोरखपुर जैसे स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।