हिमाचल प्रदेश : हमीरपुर, ऊना में 36 जिला परिषद सदस्यों को दिलाई गई शपथ

हिमाचल प्रदेश : हमीरपुर, ऊना में 36 जिला परिषद सदस्यों को दिलाई गई शपथ

हिमाचल प्रदेश : हमीरपुर, ऊना में 36 जिला परिषद सदस्यों को दिलाई गई शपथ
Modified Date: June 8, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: June 8, 2026 4:20 pm IST

हमीरपुर, आठ जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिलों में सोमवार को नवनिर्वाचित 36 जिला परिषद सदस्यों को संबंधित उपायुक्तों द्वारा शपथ दिलाई गई।

इनमें ऊना से 19 और हमीरपुर से 17 सदस्य शामिल हैं।

ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और जिला परिषद ग्रामीण विकास और जन कल्याण की दिशा तय करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और जिले के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देकर जनहित को सर्वोपरि प्राथमिकता देंगे।

हमीरपुर में, उपायुक्त गंधर्व राठौर ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों से बातचीत की और उन्हें उनके कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में बताया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में