बंद दुकान से गांजे की बड़ी खेप बरामद : दुकान मालिक हिरासत में

Ads

बंद दुकान से गांजे की बड़ी खेप बरामद : दुकान मालिक हिरासत में

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 11:49 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 11:49 PM IST

मथुरा (उप्र), एक जुलाई (भाषा) मथुरा जिले के फरह कस्बे में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की आगरा इकाई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बंद दुकान से गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दुकान के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसटीएफ क्षेत्रीय इकाई के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फरह कस्बे में हाईवे स्थित अण्डर पास के समीप एक बंद दुकान की तलाशी में बोरे में बंद 125 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जो फरह क्षेत्र में खपाने के लिए लाया गया था।

उन्होंने बताया कि दुकान स्वामी संजय शर्मा को हिरासत में लेने पर उसके पिता अशोक शर्मा ने बताया कि उन्होंने यह दुकान तीन दिन पहले ही कस्बे के ही निवासी बंटी नाम के युवक को किराये पर दी थी।

कुमार ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सलीम अमित

अमित