पति ने की पत्नी की जमकर पिटाई, बचने के लिए घर से बाहर निकली तो दाग दी गोलियां, इस वजह से हुआ था विवाद

Husband beat his wife fiercely, fired bullets when she came out of the house to escape

पति ने की पत्नी की जमकर पिटाई, बचने के लिए घर से बाहर निकली तो दाग दी गोलियां, इस वजह से हुआ था विवाद

Workers of Hukumchand Mill will get the due amount

Modified Date: June 10, 2023 / 11:15 pm IST
Published Date: June 10, 2023 10:05 pm IST

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के लोधी नगर मोहल्ला में शनिवार को एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पत्‍नी की हत्‍या के बाद आरोपी ने एक युवक पर भी गोली चलाई लेकिन वह बाल बाल बच गया।

Read More : शुभमन गिल को OUT देने पर मचा बवाल, अंपायर पर लगा टीम इंडिया के साथ Cheat करने का आरोप! 

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने घटनास्थल से लौटने के बाद बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधी नगर के कृष्णपाल (29) ने कई साल पहले पूजा (28) से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे भी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे कृष्णपाल का पूजा के किसी से कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद हो गया।

Read More : Petrol-Diesel Price: कम हो सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें! पेट्रोलियम मंत्री के किया ये इशारा 

अग्रवाल ने बताया कि विवाद के चलते कृष्णपाल ने घर के भीतर पहले पत्नी की पिटाई की और जब वह बचने के लिए घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को ही हत्यारोपी कृष्णपाल ने मुन्ना नाम के एक व्यक्ति को भी गोली मारी, लेकिन वह बाल बाल बच गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की मुन्ना से पुरानी रंजिश चल रही थी।

Read More : आखिरकार हो ही गया नियमितीकरण का ऐलान, कैबिनेट ने लगाई मुहर, इतने हजार से ज्यादा शिक्षकों को मिला तोहफा 

उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी ने पहले भी चौराहे पर मुन्ना को गोली मारी थी और मामले में वह जेल गया था। महीने भर पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने उसे घटना की सूचना दी। उसने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।