अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
अमेठी (उप्र), 23 सितंबर (भाषा) अमेठी जिले की थाना शुकुल बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान पाली जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी से 11 निर्मित व पांच अर्ध निर्मित असलहे बरामद करने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान चार कारतूस और दो खोखे भी बरामद किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशल किशोर (30) और छोटू (21) निवासी जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
भाषा सं राजेंद्र शफीक
शफीक

Facebook


