झांसी में विकास प्राधिकरण की जमीन पर बने अवैध मजार को ध्वस्त किया गया

Ads

झांसी में विकास प्राधिकरण की जमीन पर बने अवैध मजार को ध्वस्त किया गया

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 10:00 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 10:00 PM IST

झांसी (उप्र), सात अप्रैल (भाषा) शहर के मध्य में झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) की जमीन पर बने अवैध मजार को मंगलवार को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मुक्तकाशी मंच से झरना गेट की ओर जाने वाली सड़क पर की गई, जहां हजरत इमरती साहब बाबा मजार को अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया था।

अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ जेडीए की एक टीम दोपहर मौके पर पहुंची और ढांचे को ध्वस्त किया।

कार्यवाही के दौरान मौजूद अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा था।

उन्होंने कहा, “अतिक्रमणकारियों को पहले भी कई नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने आंशिक रूप से अतिक्रमण स्वयं हटा लिया था, लेकिन शेष भाग को अब उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए हटा दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार