सहारनपुर में दरोगा ने युवक को पैरों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी लाइन हाजिर

Ads

सहारनपुर में दरोगा ने युवक को पैरों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी लाइन हाजिर

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 10:11 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 10:11 PM IST

सहारनपुर (उप्र), 20 जून (भाषा) सहारनपुर जिले के घंटाघर पर एक यातायात उप निरीक्षक (दरोगा) द्वारा युवक को पैरों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी को लाइन हाजिर किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी पहने यातायात पुलिस का एक उप निरीक्षक सड़क किनारे खड़े युवक को लात मार रहा है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थिति और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक