बिजनौर जिला कारागार में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत

बिजनौर जिला कारागार में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत

बिजनौर जिला कारागार में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत
Modified Date: May 16, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: May 16, 2026 10:33 pm IST

बिजनौर, 16 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला कारागार में चोरी के आरोप में बंद 45 वर्षीय एक कैदी की शनिवार सुबह तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मेरठ निवासी अरुण वर्मा के रूप में हुई है, जो चोरी के एक मामले में 13 अप्रैल से जेल में बंद था।

उन्होंने बताया कि वर्मा ने बेचैनी और घबराहट की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत


लेखक के बारे में