कानून-व्यवस्था पर भरोसे के कारण निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं : जयवीर सिंह

Ads

कानून-व्यवस्था पर भरोसे के कारण निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं : जयवीर सिंह

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 11:42 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 11:42 PM IST

लखनऊ, आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कहा कि निवेशकों को राज्य की कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि उनका निवेश आपराधिक तत्वों से सुरक्षित रहेगा, इसी कारण वे उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

मंत्री जयवीर सिंह ने यह बात लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “निवेशकों से बातचीत के बाद यह स्पष्ट है कि उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सरकार की बेहतर नीतियों, प्रोत्साहनों और सब्सिडी के कारण निवेशकों को लगता है कि उनका निवेश यहां सुरक्षित है।”

उन्होंने कहा, “निवेशकों को यह विश्वास भी है कि उनका निवेश आपराधिक तत्वों से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इसी आत्मविश्वास और भरोसे के चलते वे उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं।”

पर्यटन मंत्री ने बताया कि निवेशकों ने राज्य में होटल और होमस्टे क्षेत्र में निवेश करने में विशेष रुचि दिखाई है।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट दृष्टिकोण और सुव्यवस्थित निवेश रोडमैप के बल पर उत्तर प्रदेश आज एक विश्वसनीय निवेश गंतव्य के रूप में उभरकर सामने आया है।

भाषा

अरुणव, आनन्द रवि कांत