हर समस्या का उचित और निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

Ads

हर समस्या का उचित और निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 03:26 PM IST

लखनऊ, 27 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों को भरोसा दिया कि हर समस्या का उचित और निष्पक्षता से समाधान किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, योगी ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ के दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी।

योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए।

बयान के अनुसार, अपराध व जमीन पर कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

भाषा आनन्द रंजन जितेंद्र

जितेंद्र