UP Sex Racket News : रेस्टोरेंट बना रंगरेलियों का अड्डा! पुलिस की रेड में इस हालत में रंगे हाथों पकड़े गए 4 जोड़े , कमरे से मिली चौंकाने वाली चीजें

Ads

जालौन के SMS रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। रेड के दौरान 4 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, जबकि मालिक मौके से फरार हो गया।

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 11:43 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 11:43 PM IST

UP Sex Racket News / i Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • जालौन के SMS रेस्टोरेंट में पुलिस की बड़ी रेड
  • 4 जोड़े आपत्तिजनक हालत में हिरासत में
  • मालिक और कर्मचारी मौके से फरार

जालौन: UP Sex Racket News  उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के एक नामचीन रेस्टोरेंट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। झांसी रोड स्थित SMS रेस्टोरेंट पर शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड मारी। रेड के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक हालत में 4 जोड़े और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की वहीँ पुलिस के आने की सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट का मालिक और कर्मचारी चकमा देकर मौके से भाग निकले।

कमरों में मिले 4 युवती और आपत्तिजनक सामान

दरअसल काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि इस रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल ने अचानक रेस्टोरेंट के अंदर दस्तक दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
जब पुलिस की टीम रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।पुलिस ने मौके से 4 युवकों और 4 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

मौके से भाग निकले रेस्टोरेंट का मालिक और कर्मचारी

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही रेस्टोरेंट का मालिक और कर्मचारी चकमा देकर मौके से भाग निकले । फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी जोड़ों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद शहर के अन्य अवैध संचालकों के बीच डर का माहौल है। प्रशासन ने अब इस रेस्टोरेंट को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार संचालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-