school manager romance with the school teacher
जौनपुर: school manager romance with women teacher : उत्तरप्रदेश के जौनपुर में एक कॉलेज के प्रबंधक का अपने ही कॉलेज की शिक्षिका संग रंगरेलियां मनाते हुए वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। आपको बता दें कि पहले से ही शादीशुदा प्रबंधक साहब अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका से इश्क कर बैठे। अब उनके इश्क फरमाने का वीडियो किसी तरह बन गया और वायरल भी हो गया। हालांकि, ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। वीडियो कबका है इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
दरअसल जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र में कई कॉन्वेंट स्कूल हैं। इन्हीं में से एक कॉन्वेट स्कूल में अब इश्क की कक्षाएं भी चलने लगी हैं। स्कूल प्रबंधक अपने संस्थान में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका को ही एक ट्रेनिंग देते हुए कैमरे में धर लिए गए। ये वीडियो कई महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही स्कूल के साथ-साथ आसपास वाले भी सकते में आ गए हैं। अपने ही स्कूल की शिक्षिका के साथ रंगरेलियां मनाते प्रबंधक का वीडियो जिस किसी ने भी देखा वो थू-थू करने लगा। अब इस वायरल वीडियो पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं।
आपको बता दें कि इससे पहले यूपी के कौशांबी जिले के एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में रेप का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे पहले भी यूपी के स्कूलों के ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं।
read more: #SarkarOnIBC24 : Congress, BJP और गोंगपा के बीच कड़ा मुकाबला, कल अमरवाड़ा की जनता करेगी फैसला