Jhansi LPG Cylinder Theft: 500 से ज्यादा गैस सिलेंडर ट्रक समेत चोरी, भरा था इतने लाख रुपए का माल, 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Jhansi LPG Cylinder Theft: 500 से ज्यादा गैस सिलेंडर ट्रक समेत चोरी, भरा था इतने लाख रुपए का माल, 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Jhansi LPG Cylinder Theft: 500 से ज्यादा गैस सिलेंडर ट्रक समेत चोरी, भरा था इतने लाख रुपए का माल, 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Jhansi LPG Cylinder Theft | Photo Credit: symbolic

Modified Date: March 11, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: March 11, 2026 1:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • झांसी में 524 भरे LPG सिलेंडर चोरी कर गैस एजेंसी को बेचे गए
  • पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • सभी चोरी हुए सिलेंडर बरामद कर लिए गए, ट्रक की ट्रैकिंग डिवाइस भी खराब की गई थी

नई दिल्ली: Jhansi LPG Cylinder Theft मिडिल ईस्ट में अमेर‍िका-इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग के चलते तेल और गैस की आयाज में रुकावट आ गई है। इसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर संकट LPG (ल‍िक्व‍िड पेट्रोल‍ियम गैस) पर है, जो गहराता जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर अब गैस चोरी का मामला सामने आया है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 524 भरे LPG गैस सिलेंडर बरामद की है। बताया जा रहा है कि इन सिलेंडरों को 13 लाख रुपये में एक गैस एजेंसी में बेचा गया था। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है।

Jhansi LPG Cylinder Theft मिली जानकारी के अनुसार, मामला झांसी का है। बताया जा रहा है कि गैस डिपो के बाहर से चोरी हुए 524 भरे LPG गैस सिलेंडर चोरी हो गई थी। ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल के अनुसार उनका ट्रक नंबर यूपी 93 बीटी 3341 झांसी के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्लांट से जुड़ा हुआ है। 2 मार्च को प्लांट से 524 गैस सिलेंडर ट्रक में लोड किए गए थे, जिन्हें कानपुर देहात के गजनेर भेजा जाना था। होली के त्योहार के कारण ट्रक चालक राजकुमार ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर घर चला गया था जिसके बाद ट्रक चालक को 6 मार्च को पता चला कि यह ट्रक सिलेंडरों समेत चोरी हो गया है। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी शुरू की। जिसके बाद 7 मार्च को पुलिस को यह ट्रक बारागांव क्षेत्र में सुनसान इलाके में खड़ा मिला। लेकिन इसमें लदे सभी सिलेंडर गायब थे। हालांकि अब पुलिस ने सभी चोरी हुए गैस सिलेंडरों को बरामद कर लिया है।

आरोपियों ने खराब की ट्रक की ट्रैकिंग डिवाइस

बताया जा रहा है कि ट्रक में लदे सभी 524 गैस सिलेंडर गायब थे। इसके साथ ही आरोपियों ने ट्रक में लगी लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को भी खराब कर दिया था। जिस कारण ट्रक को ट्रैक कर पाना मुश्किल हो गया था। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले की जांच के बाद खुलासा हुआ कि चोरी किए गए 524 गैस सिलेंडर झांसी की एक गैस एजेंसी को लगभग 13 लाख रुपये में बेच दिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी के मालिक समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी के सभी सिलेंडर भी बरामद कर लिए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।