Gauri Ghat Boat Accident Video: गौरीघाट में हुआ बड़ा हादसा, होमगार्ड और SDRF के जवानों से भरी मोटरबोट पलटी, वीडियो आया सामने

Ads

Gauri Ghat Boat Accident Video: जबलपुर में गौरीघाट में होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों से ओवरलोड एक मोटरबोट, नर्मदा नदी में डूब गई।

  • Reported By: Vijendra Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 06:40 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 06:43 PM IST

Gauri Ghat Boat Accident Video/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में नर्मदा नदी के गौरीघाट में एक गंभीर हादसा हो गया।
  • होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों से ओवरलोड एक मोटरबोट, नर्मदा नदी में डूब गई।
  • इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Gauri Ghat Boat Accident Video: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी के गौरीघाट में एक गंभीर हादसा हो गया। यहां होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों से ओवरलोड एक मोटरबोट, नर्मदा नदी में डूब गई। मोटरबोट में 11 जवान सवार थे और गनीमत थी कि लगभग सभी ने लाईफ जैकेट पहनी हुई थी। मोटरबोट डूबते ही कुछ जवानों ने तैरकर अपनी जान बचाई तो कुछ को गौरीघाट में मौजूद नाविकों ने बचा लिया। इस हादसे की लाईव तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिसमें मोटरबोट में ओवरलोडिंग साफ देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटरबोट में 11 से 12 जवान सवार थे। बीच नर्मदा नदी में तेज लहरों से ये मोटरबोट डगमगाने लगी और देखते ही देखते नदी में डूब गई।

उफान पर है नर्मदा नदी

बता दें कि बरगी बांध के 13 गेट खोले जाने से गौरीघाट में नर्मदा नदी उफान पर है और लोगों को घाटों से दूर रखने की चेतावनी देने के लिए यहां होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है। होमगार्ड की ये मोटरबोट यहां पेट्रोलिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए दी गई है जिसमें क्षमता से ज्यादा जवान सवार हो गए। (Gauri Ghat Boat Accident Video) बोट की क्षमता 5 से 6 लोग बैठाने की है जिससे दुगुने लोगों के सवार होने से ये हादसा हो गया। हांलांकि, गनीमत ये रही कि मोटरबोट में सवार सभी जवानों की जान बच गई लेकिन मोटरबोट डूब कर नर्मदा नदी में समा गई।

गौरीघाट पहुंचे होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट

Gauri Ghat Boat Accident Video: इधर इस हादसे के बाद होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर गौरीघाट पहुंचे। उन्होने हादसे की पहली वजह मोटरबोट चालक की लापरवाही बताई है। वहीं कमांडेंट ने मोटरबोट में ओवरलोडिंग के मामले में जांच और कार्यवाई करने की बात की है। कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर के मुताबिक, यहां नर्मदा नदी में डूबी मोटरबोट को निकालने के प्रयास भी जल्द किए जाएंगे और फिलहाल घाट पर पेट्रोलिंग के लिए दूसरी मोटरबोट की व्यवस्था की गई है। होमगार्ड कमांडेंट इस पूरे मामले की जांच के बाद कार्यवाई करने की बात कह रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-