Tantra Mantra Mystery Kanpur / Image Source : file
कानपुर: Tantra Mantra Mystery Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक रसूखदार ज्वेलरी कारोबारी परिवार पर उनकी नवविवाहिता बहू ने अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि शादी के महज कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और तंत्र-मंत्र की आड़ में ससुर और पति ने उसे पूरे परिवार के सामने नग्न अवस्था में बैठने पर मजबूर किया। इस पूरे मामले की शिकयत पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना पांडु नगर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी व्यापारी के परिवार से जुड़ी है। पीड़िता की शादी मार्च 2024 में हुई थी, जिसमें उसके परिवार ने 5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए और फॉर्च्यूनर कार समेत भारी जेवर दिए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष एक किलो सोना और एक अतिरिक्त मकान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक तांत्रिक पूजा होती थी। विरोध करने पर पति और ससुर ने जबरन उसके कपड़े उतार दिए और उसे नग्न अवस्था में पूजा में बिठाया। ससुराल वालों का कहना था कि उनकी सारी दौलत इसी तंत्र क्रिया की देन है। इस दौरान सास ने उसे चप्पलों से पीटा और ‘साया’ होने का ढोंग कर उसके शरीर पर राख मली गई। अंततः उसे जान से मारने की धमकी देकर केवल दो कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया गया।
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मुलाकात की, जिसके बाद सिविल लाइंस महिला थाने में पति, ससुर, सास, बाबा ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी परिवार के मोबाइल बंद हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
इन्हे भी पढ़ें:-