Tantra Mantra Mystery Kanpur : न्यूड होकर करो पूजा, इसी से आती है दौलत! ससुर और पति की शर्मनाक करतूत, बहू ने खोले कई खौफनाक राज

कानपुर में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पर अमानवीय प्रताड़ना और दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Tantra Mantra Mystery Kanpur : न्यूड होकर करो पूजा, इसी से आती है दौलत! ससुर और पति की शर्मनाक करतूत, बहू ने खोले कई खौफनाक राज

Tantra Mantra Mystery Kanpur / Image Source : file

Modified Date: April 1, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: April 1, 2026 9:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नवविवाहिता पर दहेज प्रताड़ना का आरोप।
  • ससुराल में तांत्रिक पूजा में नग्न बैठाया।
  • पति-ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

कानपुर: Tantra Mantra Mystery Kanpur  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक रसूखदार ज्वेलरी कारोबारी परिवार पर उनकी नवविवाहिता बहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि शादी के महज कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और तंत्र-मंत्र की आड़ में ससुर और पति ने उसे पूरे परिवार के सामने नग्न अवस्था में बैठने पर मजबूर किया। इस पूरे मामले की शिकयत पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मकान की मांग को लेकर किया प्रताड़ित

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना पांडु नगर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी व्यापारी के परिवार से जुड़ी है। Dowry Harassment Kanpur News पीड़िता की शादी मार्च 2024 में हुई थी, जिसमें उसके परिवार ने 5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए और फॉर्च्यूनर कार समेत भारी जेवर दिए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष एक किलो सोना और एक अतिरिक्त मकान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा।

ससुराल में रात में होती थी तांत्रिक पूजा

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक तांत्रिक पूजा होती थी। Tantra Mantra High Profile Case विरोध करने पर पति और ससुर ने जबरन उसके कपड़े उतार दिए और उसे नग्न अवस्था में पूजा में बिठाया। ससुराल वालों का कहना था कि उनकी सारी दौलत इसी तंत्र क्रिया की देन है। इस दौरान सास ने उसे चप्पलों से पीटा और ‘साया’ होने का ढोंग कर उसके शरीर पर राख मली गई। अंततः उसे जान से मारने की धमकी देकर केवल दो कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मुलाकात की, जिसके बाद सिविल लाइंस महिला थाने में पति, ससुर, सास, बाबा ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी परिवार के मोबाइल बंद हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.