Retired Teacher Duped of 1.57 Crore: फेसबुक वाले एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के झांसे में आकर लुट गई रिटायर्ड लेडी टीचर, 1.57 करोड़ गंवाने के बाद आया होश, जानिए ऐसा क्या हुआ?
Retired Teacher Duped of 1.57 Crore: फेसबुक वाले एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के झांसे में आकर लुट गई रिटायर्ड लेडी टीचर, 1.57 करोड़ गंवाने के बाद आया होश, जानिए ऐसा क्या हुआ?
Retired Teacher Duped of 1.57 Crore: फेसबुक वाले एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के झांसे में आकर लुट गई रिटायर्ड लेडी टीचर, 1.57 करोड़ गंवाने के बाद आया होश, जानिए ऐसा क्या हुआ? / Image: IBC24 Customized
- शिक्षिका ने अपनी पूरी जीवन भर की कमाई-1.57 करोड़ रुपये-ठगों के हवाले कर दी
- स्कूल खोलने और उसका संचालन देने का झूठा वादा किया
- पीड़िता ने 27 फरवरी को मामला दर्ज कराया
कानपुर: Retired Teacher Duped of 1.57 Crore लोगों को लोकलुभावन स्कीम देकर पैसे ऐंठना आज कल ठगों का सबसे बढ़िया धंध बन गया है। आए दिन ओटीपी और लॉटरी के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ठगों ने तो यहां तक निसंतान दंपतियों को प्रेग्नेंट करने के नाम भी लोगों को शिकार बना लिया है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है, जहां रिटायर्ड महिला शिक्षक को ठगों ने करीब 1.57 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। हैरानी की बात तो ये है कि ठगों ने पीड़िता से मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर बात की। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
नकली मार्क जुकरबर्ग के झांसे में आई महिला
Retired Teacher Duped of 1.57 Crore मिली जानकारी के अनुसार मामला कानपुर के चकेरी के आनंदनगर इलाके का है, जहां रहने वाली शिक्षिका एलिसन वीम्स की बीते दिनों फेसबुक पर एक शख्स से पहचान हुई। बातचीत आगे बढ़ी तो सामने वाले ने बताया कि वो फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का मालिक मार्क जुकरबर्ग है और भारत में स्कूल खोलना चाहता है, जिसका संचालन एलिसन वीम्स को देना चाहता है। एलिसन वीम्स और ठग के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद ठग ने उन्हें स्कूल के रजिस्ट्रेशन संबंधि डॉक्टयूमेंट और प्रोसेस करवाने के लिए खाते में पैसे जमा करने को कहा। पीड़िता नै जैसे ही खाते में पैसे डाले फिर ठग ने बातचीत बंद कर दी।
नकली एलन मस्क ने भी लगाया करोड़ों का चूना
वहीं, इस घटना के कुछ ही दिन बाद शिक्षिका एलिसन वीम्स के पास एलन मस्क नाम के शख्स का फोन आया और उसने बताया कि स्कूल का प्लान ड्रॉप हो गया, मार्क को झिझक है इसलिए वो ये बात नहीं बता रहा है। हम आपका पैसा लौटा रहे हैं। टीचर को बताया गया कि FedEx कंपनी से आपका पैसा भेजा जा रहा है। टीचर से इसके लिए शिपिंग चार्ज, कस्टम चार्ज, वाहन मरम्मत, पैकेज रिलीज और ऑपरेशनल कंप्लायंस फीस के नाम पर रुपए लिए गए। इसके बाद एलन मस्क का सहयोगी जो कि मार्क का अच्छा दोस्त है, वो भी गायब हो गया।
1.57 करोड़ की हुई ठगी
दो बार ठगी होने के बाद एलिसन वीम्स को ‘ऑनलाइन स्कैम रिपोर्टिंग सेंटर इंडिया’ नाम के अकाउंट से मैसेज आया, जिसमें खुद को वकील बताते हुए शख्स ने कहा कि हमने आपका पैसा ट्रेस कर लिया है। फिलहाल ये पैसा विजडम कैपिटल में इन्वेस्ट है, जो कि 2.23 करोड़ दिखा रहा है। इस पैसे को निकालने के लिए टैक्स, वेरिफिकेशन फीस, स्टांप ड्यूटी, रीबैलेंसिंग फीस के नाम पर टीचर से पैसे लिए गए। इसके बाद वकील भी गायब हो गया।
सब कुछ गंवाने के बाद पहुंची थाने
शिक्षिका एलिसन वीम्स को खुद के साथ हुई ठगी का अहसास तब हुआ जब उसके खाते से 1.57 करोड़ रुपए पार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने 27 फरवरी को साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 30.42 लाख रुपए होल्ड करा दिए गए हैं। एलिसन वीम्स ने बताया कि अब वो पूरी तरह कंगाल हो गई है, उसने सेवानिवृत निधि, आजीवन बचत, पारस्परिक निधि के सभी जाम पैसे ठगों के हाथ में दे दिए थे।
ये भी पढ़ें
- Eternal Share Price: शेयर में भारी गिरावट के बाद भी एक्सपर्ट बुलिश! 40% क्रैश के बावजूद क्यों दे रहे जमकर खरीदने की सलाह?
- Collector and SP Transfer Order: कलेक्टर और SP को हटाने का आदेश.. नए अफसरों को इन जिलों में तैनाती, आयोग के आदेश से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप
- Gratuity Hike News: OPS की उम्मीद में बैठे कर्मचारियों को बड़ी सौगात, BJP सरकार खत्म कर दी रिटायरमेंट के बाद की चिंता, लाखों रुपए का होगा फायदा

Facebook


