Kanwar Yatra 2026: इस सात जिलों में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, शिवभक्तों के लिए सरकार की खास तैयारी, जगह-जगह बनाए गए विश्राम शिविर

Ads

Kanwar Yatra 2026: इस सात जिलों में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, शिवभक्तों के लिए सरकार की खास तैयारी, जगह-जगह बनाए गए विश्राम शिविर

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 12:15 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 12:16 PM IST

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, शिवभक्तों के लिए सरकार की खास तैयारी, जगह-जगह बनाए गए विश्राम शिविर /image: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी
  • कांवड़ मार्गों पर विश्राम शिविर, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है
  • सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और प्रशासन तैनात, विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है

लखनऊ। Kanwar Yatra 2026: सावन महीने (Sawan 2026) की शुरुआत हो चुकी है और देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। कांवड़ मार्गों की मरम्मत और साफ-सफाई कर उन्हें बेहतर बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। रास्ते में जगह-जगह विश्राम शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

Kanwar Yatra 2026 सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं, जबकि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। (Uttar Pradesh News)

सात जिलों में कांवड़ियों पर होगी पुष्पवर्षा

Kanwar Yatra 2026 सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालु पूरी आस्था, सुरक्षा और सुविधा के साथ अपनी कांवड़ यात्रा संपन्न करें। इसी क्रम में 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा (Flower Shower by Helicopter) कर उनका स्वागत भी किया जाएगा, जिससे शिवभक्तों की यात्रा और अधिक श्रद्धामय और यादगार बनेगी।

 

ये भी पढ़ें

. कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कब होगी?

9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

यह आयोजन किस उद्देश्य से किया जा रहा है?

शिवभक्तों का सम्मान करने और कांवड़ यात्रा को अधिक श्रद्धामय एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए क्या सुविधाएं उपलब्ध होंगी?

विश्राम शिविर, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छ कांवड़ मार्ग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं?

पूरे मार्ग पर पुलिस, पीएसी, प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

किन क्षेत्रों में पुष्पवर्षा का कार्यक्रम होगा?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।