उत्तर प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण का बड़ा केंद्र बनाने का प्रयास कर रही राज्य सरकार: मौर्य

Ads

उत्तर प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण का बड़ा केंद्र बनाने का प्रयास कर रही राज्य सरकार: मौर्य

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 07:52 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 07:52 PM IST

लखनऊ, 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार का प्रयास कृषि और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय के जरिए उत्तर प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करना है।

मौर्य ने लखनऊ में 11वें ‘इंडिया फूड एक्सपो-2026’ का उद्घाटन करने के बाद अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि लखनऊ में ‘इंडिया फूड एक्सपो-2026’ के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

उन्होंने कहा, “खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश, उद्योग विस्तार, रोजगार सृजन और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। हमारा प्रयास कृषि और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय के जरिए प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण का प्रमुख केंद्र बनाना है।”

भाषा आनन्द जोहेब

जोहेब