‘गुस्सा नहीं, पगली प्यार चाहिए’, गाड़ी पर लिखी ऐसी शायरी तो कटेगा 2000 रुपये का चालान! दर्ज होगा केस
Shayari on the vehicle challan being issued: दरअसल, गाड़ियों पर इस तरह का कुछ भी लिखा होना भारतीय न्याय संहिता में अपराध है। जिसके खिलाफ 2000 रुपये तक जुर्माना और …

कन्नौज: Shayari on the vehicle challan being issued यूपी के कन्नौज में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों पर लिखवाए जाने वाली गैरजरूरी शायरी के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिसके बाद कई ऐसी गाड़ियां पकड़ी गईं, जिस पर आपत्तिजनक शायरी लिखी हुई थी।
'गुस्सा नहीं, पगली प्यार चाहिए' ऐसा आपने कई बार ऑटो, ट्रक या बस पर लिखा देखा होगा। दरअसल, गाड़ियों पर इस तरह का कुछ भी लिखा होना भारतीय न्याय संहिता में अपराध है। जिसके खिलाफ 2000 रुपये तक जुर्माना और केस दर्ज हो सकता है। यूपी के कन्नौज में इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत गाड़ियों पर गैर जरूरी रोमांटिक शायरी लिखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
कन्नौज के एक पिकअप ड्राइवर को भी यह बात पता नहीं थी। उसने अपनी गाड़ी के दोनों गेट्स पर 'गुस्सा नहीं पगली प्यार चाहिए' लिखवा रखा था। इसकी वजह से वह परेशानी में तब पड़ा, जब ट्रैफिक एसआई ने उसकी गाड़ी रोक ली। एसआई ने बड़े ही सहज ढंग से ड्राइवर को न्याय संहिता समझा दी और तुरंत ये लाइनें गाड़ी पर से हटवाने का अल्टिमेटम दे दिया।
दरअसल, मनचले चालकों के खिलाफ कन्नौज में ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही है। इसके तहत गाड़ियों पर अश्लील या रोमांटिक शायरी लिखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
read more: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सत्रह साल बाद दावाकर्ता लड़की का मुआवजा 22 लाख रुपये बढ़ाया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: if you write such a Shayari on your car, you will be fined Rs. 2000
KASGANJ
और भी पढ़ें ›कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pm