Bhaisaha Mela News : “भयानक आवाज आई और…” 60 फीट की ऊंचाई से गिरे 30 लोग, चश्मदीदों ने बताया मौत को करीब से देखने का पूरा सच

Kushinagar के भैसहा मेले में 60 फीट ऊंचा झूला टूटकर गिर गया, जिससे 30 से 40 लोग घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bhaisaha Mela News : “भयानक आवाज आई और…” 60 फीट की ऊंचाई से गिरे 30 लोग, चश्मदीदों ने बताया मौत को करीब से देखने का पूरा सच

Bhaisaha Mela News / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: April 4, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: April 4, 2026 6:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चैत्र पूर्णिमा मेले में 60 फीट ऊंचा झूला अचानक टूटकर गिरा।
  • हादसे के समय झूले पर करीब 80 लोग सवार थे।
  • दो बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कुशीनगर : Bhaisaha Mela News  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा नारायणी नदी तट पर आयोजित ऐतिहासिक चार दिवसीय मेले में 60 फीट ऊंचा एक विशाल झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस भयानक दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 से 40 लोग घायल हो गए हैं। मेले में देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

60 फीट उचाई से गिरा झूला

हादसा उस वक्त हुआ जब चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास लगे मेले में भारी भीड़ उमड़ी थी। पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार और नेपाल से भी लोग यहाँ पहुंचे थे। Jhula Hadsa News
चश्मदीदों और घायलों के मुताबिक, झूला शुरू होते ही उसमें से अजीब आवाजें आने लगी थीं। लोगों ने ऑपरेटर को झूला रोकने के लिए चिल्लाकर कहा भी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। महज दो बार घूमने के बाद 60 फीट ऊंचा झूला तेज आवाज के साथ उखड़कर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त झूले पर लगभग 80 लोग सवार थे। अचानक गिरने से लोग एक-दूसरे के ऊपर दब गए।

Kushinagar Mela Accident दो बच्चों की हालत नाज़ुक

सूचना मिलते ही खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे और डीएम महेंद्र तंवर मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। शुरुआती जांच में झूला संचालन में बड़ी लापरवाही की बात सामने आ रही है।फिलहाल मेला स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है साथ ही दो बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.