आगरा में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज के मामले में अधिवक्ता गिरफ्तार

Ads

आगरा में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज के मामले में अधिवक्ता गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 20, 2023 / 10:33 PM IST,
    Updated On - February 20, 2023 / 10:33 PM IST

आगरा, 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी करने और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शाहगंज थाने के निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि कौशलपुर, दयालबाग निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज कराया था ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अधिवक्ता की पहान राजीव दीक्षित के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भाषा सं रंजन

रंजन