Ayodhya Ram Mandir Donation Scam / Image Source : FILE
अयोध्या : Ayodhya Ram Mandir Donation Scam अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी (SIT) जांच का पहला बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर में दान के पैसों की चोरी कोई एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार की गई। जांच टीम द्वारा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के बाद यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आने का दावा किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 से 5 जून 2026 के बीच महज 42 दिनों के भीतर कुल 70 बार चढ़ावा चोरी किया गया। Manish Yadav Ram Mandir Theft Case सूत्रों का कहना है कि इस मामले के आरोपी मनीष यादव के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन उस समय उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft SIT Investigation इसके साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी मनीष यादव, रामाशंकर यादव ‘टिन्नू’ का भतीजा है। हालांकि, इन सभी दावों पर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। राम मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर हुई इस चोरी और एसआईटी के इस बड़े खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है, और अब इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक बयान और अंतिम पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :