पश्चिमी उप्र में हल्‍की से मध्‍यम बारिश

Ads

पश्चिमी उप्र में हल्‍की से मध्‍यम बारिश

  •  
  • Publish Date - August 3, 2021 / 07:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

लखनऊ, तीन अगस्त (भाषा) पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट और पश्चिमी उप्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में मुख्य रूप से तालबेहट (ललितपुर) 21 सेमी, झांसी में 12 सेमी, ललितपुर – 9 सेमी, चंद्रदीपघाट (गोरखपुर) 5 सेमी, टहरौली (झांसी) में चार सेमी, बांसी (सिद्धार्थनगर) और देवरिया तीन सेमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस बस्ती वेधशाला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान झांसी वेधशाला में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चार अगस्त को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

भाषा आनन्द प्रशांत

प्रशांत