गाजीपुर (उप्र), 23 जुलाई (भाषा) गाजीपुर जिले के शादियाबाद क्षेत्र में एक गांव के बाहर एक किशोर और किशोरी के शव पेड़ की शाखा के सहारे लगाए गए फंदे से लटके पाए गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक लड़के की पहचान शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुरा गांव निवासी गोलू बिंद (17) के रूप में हुई है और लड़की की पहचान संजू बिंद (17) के रूप में की गई।
उन्होंने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचित किया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवाया।
उन्होंने कहा कि पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है।
सूत्रों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं. सलीम संतोष
संतोष